chandan hai is desh ki mati lyrics in hindi
चन्दन है इस देश की माटी… तपोभूमि हर ग्राम है …
हर बाला देवी की प्रतिमा… बच्चा-बच्चा राम है ।
हर शरीर मन्दिर सा पावन… हर मानव उपकारी है…
जहाँ सिंह बन गये खिलौने… गाय जहाँ माँ प्यारी है…
जहाँ सबेरा शंख बजाता… लोरी गाती शाम है…
हर बाला देवी की प्रतिमा… बच्चा-बच्चा राम है ।
जहाँ कर्म से भाग्य बदलते… श्रमनिष्ठा कल्याणी है…
त्याग और तप की गाथाएँ… गाती कवि की वाणी है …
ज्ञान जहाँ का गंगा-जल सा… निर्मल है अविराम है…
हर बाला देवी की प्रतिमा… बच्चा-बच्चा राम है ।
इसके सैनिक समर भूमि में, गाया करे गीता है,
जहाँ खेत में हल के नीचे, खेला करती सीता है ।
जीवन का आदर्श जहाँ पर, परमेश्वर का धाम है …
हर बाला देवी की प्रतिमा… बच्चा-बच्चा राम है ।
chandan hai is desh ki mati tapobhumi har gram hai lyrics